AAP ने की शहीदों के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि देने की मांग

चंडीगढ़, AAP- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को लेह में दुर्घटना में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा देश दुखी है। इसमें 9 जवान शहीद हुए हैं, इनमें 3 जवान हरियाणा के भी हैं। वहीं, एक जवान गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने की मांग की।AAP

उन्होंने बताया कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों में रोहतक के गद्दी खेड़ी गांव के अंकित कुंडू, नूंह जिला के सेंगल गांव से तेजपाल सिंह और पलवल के गांव बहीन निवासी मनमोहन सिंह शामिल हैं। जबकि जींद के गांव ढिगाना निवासी अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।AAP

Read Also: देश में सबसे बड़ा निवेश वाला राज्य बन गया उत्तर प्रदेश- सीएम योगी

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश की जनता के मन में सवाल है कि दिल्ली और पंजाब सरकार शहीद के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देती है, जबकि हरियाणा सरकार ऐसा नहीं करती है।AAPAAP

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ही नहीं पूरे देश के लोग ये चाहते हैं कि शहीद के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर से शहीद के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने की मांग की। उन्होंने कहा यही शहीद सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *