हमारा मकसद बीजेपी को सत्ता से हटाना है-अब्बास हैदर

समाजवादी पार्टी के नेता अब्बास हैदर ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी गुट के साथ सहयोग करेगी।
चुनाव आयोग (ईसी) सोमवार को दोपहर 12 बजे पांच राज्यों जिनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।

अब्बास हैदर ने कहा, “समाजवादी पार्टी एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, आंकड़ा अभी तय नहीं है। जैसे ही उम्मीदवार फाइनल होंगे आपको पता चल जाएगा। लेकिन ये तय है कि समाजवादी पार्टी बीजेपी को मध्य प्रदेश से हटाने के लिए तैयार है।”

Read also – PM मोदी आज से गुजरात और मध्यप्रदेश के दौरे पर, 11 को महाकाल कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण

समाजवादी पार्टी नेता अब्बास हैदर ने कहा कि देखिए मुझे लगता है समाजवादी पार्टी दर्जनभर से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभी सही आंकड़ा तो सामने नहीं है। मुझे लगता है अभी जैसे-जैसे प्रत्याशी तय होते जाएंगे आपको इसकी जानकारी मिलती जाएगी, लेकिन ये बात तय है कि समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश की सत्ता से हटाने के लिए लामबंद है। इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर के उसकी नीतियों पर काम करके भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना ही हमारा उद्देश्य है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *