बिग बॉस जो लगातार सुर्खियों में बना रहता है बता दें की एक बार फिर से बिग बॉस चर्चा का विषय बना हुआ है। बिग बॉस के दर्शकों के लिए एक तरह से बुरी खबर सामने आ रही है दीवी किया जा रहा कि सबके चहेते अब्दू रोजिक 12 जनवरी को बिग बॉस हाउस छोड़ देंगे। अब्दू के फैंस जरूर ये खबर सुनकर शॉक्ड हो गए होंगे। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। बिग बॉस फैन क्लब पर अब्दू के रियलिटी शो को गुड बाय कहने की खबर आग की तरह फैल रही है।
बता दें की 19 साल की उम्र में अब्दू रोजिक इंटरनेशनल स्टार बन गए हैं। तजाकिस्तान का ये सिंगर वर्ल्ड फेमस हो गया है। भारत में तो अब्दू की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। अब्दू रोजिक बिग बॉस 16 का हिस्सा बने हैं उनके चाहने वालों की तादाद बढ गई है। अब्दू रोजिक की क्यूटनेस पर लड़कियां मर मिटती है। 19 की उम्र में जितनी समझदारी की बातें अब्दू रोजिक करते हैं वो लोगों को इंप्रेस करता है। अब्दू रोजिक की मासूमियत, सिंगिंग और मिलियन डॉलर स्माइल की दुनिया दीवानी है। अगर सचमुच अब्दू ने बिग बॉस को अलविदा कहा तो लोग उन्हें बेहद मिस करने वाले है। अब्दू का चार्म ही कुछ ऐसा है कि लोग उन्हें मिस किए बिना रह भी नहीं पाएंगे।
Read also: आंखों को कमजोर करती है डायबिटीज, अपनाएं इन तरीकों को
बिग बॉस में अब्दू दो बार कैप्टन बने अपनी कैप्टेंसी में अब्दू ने साबित किया कि वे घर को मैनेज करना जानते हैं। अब्दू की शो में साजिद खान, एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, निम्रत कौर आहलूवलिया, सुंबुल तौकीर खान संग अच्छी दोस्ती हुई। निम्रत को अब्दू पसंद करने लगे थे। लेकिन जब उन्हें मालूम पड़ा कि वे पहले से रिलेशनशिप में हैं तो अब्दू ने समझदारी दिखाते हुए दूरी बनाना बेहतर समझा। बिग बॉस के कई सीजन आएंगे और जाएंगे पर अब्दू जैसा न पहले कोई था और न ही आगे होगा।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

