दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संगठन ABVPने ‘छात्र अधिकार मार्च’ निकाला, 12 सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन

ABVP STUDENT RIGHTS MARCH, DELHI UNIVERSITY STUDENTS MARCH, DELHI UNIVERSITY, RIGHT MARCH OF DU STUDENTS, ABVP STUDENT RIGHTS MARCH IN DU, ABVP STUDENT RIGHTS MARCH IN DELHI UNIVERSITY STUDENTS DEMONSTRATED FOR 12 DEMANDS"

ABVP STUDENT RIGHTS MARCH : दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने “छात्र अधिकार मार्च” का आयोजन किया, जिसमें हजारों छात्रों ने शैक्षणिक सुधार, बुनियादी ढांचे और समावेशिता से संबंधित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।कला संकाय में हुए इस विरोध प्रदर्शन में विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों के छात्रों ने कथित प्रशासनिक निष्क्रियता के खिलाफ नारे लगाए।एबीवीपी ने विश्वविद्यालय को “पोर्टा-केबिन मुक्त” बनाने और अनिवार्य अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग कीABVP STUDENT RIGHTS MARCH ABVP STUDENT RIGHTS MARCH

Read also- उपराष्ट्रपति ने मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

विशेष रूप से आत्मा राम सनातन धर्म (एआरएसडी) कॉलेज में हाल ही में बांस के पोर्टा-केबिन में लगी आग के बाद छात्र के बीच बुनियादी ढांचे की चिंताओं को उजागर किया है।अन्य मांगों में पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम के शुल्क में कमी, अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए पूरक परीक्षाओं का आयोजन, नए छात्रावासों का निर्माण और एक केंद्रीकृत प्लेसमेंट सेल की स्थापना शामिल है।संगठन ने तृतीय-लिंग छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा और परिसर के बुनियादी ढांचे में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बेहतर पहुंच की भी मांग की।

Read also-Delhi में ऑनलाइन खरीदारी से जुड़ी 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भंडाफोड़, 14 आईफोन बरामद

एबीवीपी ने एक कोर्स, एक फीस नीति लागू करने, अकादमिक परिषद में छात्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और कॉलेज कैंटीनों में स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता में सुधार की मांग की।एबीवीपी के दिल्ली राज्य सचिव सार्थक शर्मा ने इस मार्च को प्रशासन की कथित उदासीनता के खिलाफ एक निर्णायक अपील बताया और कहा कि ज्ञापन सौंप दिया गया है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।ABVP STUDENT RIGHTS MARCH

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *