Delhi में ऑनलाइन खरीदारी से जुड़ी 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भंडाफोड़, 14 आईफोन बरामद

Online shopping fraud worth Rs 35 lakh busted in Delhi; 14 iPhones recovered

Delhi: दिल्ली पुलिस ने 35 लाख रुपये की कथित ऑनलाइन खरीदारी से जुड़ी धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार यानी आज 21 अप्रैल को बताया कि आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह (21) और हिमांशु (30) के तौर पर हुई है और उनके पास से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के 14 सीलबंद आईफोन 16 हैंडसेट बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि यह मामला शास्त्री नगर निवासी सुमित अग्रवाल की शिकायत के बाद सामने आया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 12 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच ई-कॉमर्स मंच के माध्यम से 50 आईफोन का ऑर्डर दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि ‘ऐप’ में दिख रहा था कि सभी ऑर्डर की आपूर्ति कर दी गई है, लेकिन शिकायतकर्ता को कोई भी पैकेज प्राप्त नहीं हुआ, जिसके चलते मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Read Also: “जापान का बढ़ा हरियाणा पर भरोसा! डाइकिन लगाएगी 1000 करोड़, मानेसर में बनेगा देश का पहला R&D सेंटर – CM सैनी”

जांच के दौरान, पुलिस जीटी करनाल रोड स्थित ई-कॉमर्स के गोदाम पहुंची, जहां अधिकारियों ने शिपमेंट का विवरण साझा किया। विश्लेषण से पता चला कि अधिकांश ऑर्डर की आपूर्ति का जिम्मा जसप्रीत सिंह को सौंपा गया था। अधिकारी ने बताया कि उसकी खोज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथी हिमांशु के साथ मिलकर अवैध लाभ के लिए ऑर्डर का गबन किया था जिसके बाद, उसकी सूचना पर हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 14 सीलबंद आईफोन बरामद किए। शेष उपकरणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *