चित्तूर में बस और डंपर की टक्कर… 4 लोगों की मौत, 22 घायल

Accident News: Bus and dumper collide in Chittoor... 4 people dead, 22 injured,

Accident News: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में बस और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Read Also: दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50% छूट देने की मांग, केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र

बता दें, ये हादसा गुरुवार 16 जनवरी की रात करीब 11:15 बजे चित्तूर जिले के गजुलापल्ली गांव में हुआ। घायल यात्रियों को सीएमसी वेल्लोर, एसवीआईएमएस और स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यात्रियों से भरी बस को किनारे से टक्कर लगी। बस में सवार 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 15 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *