AAP: होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, क्रूरता के ऊपर इंसाफ का प्रतीक है – आतिशी मार्लेना

AAP: दिल्ली शराब नीति मामले में ED के द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर AAP लगातार BJP सरकार पर हमलावर है। यहीं नहीं CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP ने होली नहीं मनाने का भी फैसला लिया है।

होली नहीं खेलेगी AAP

होली के त्योहार पर AAP की मंत्री आतिशी मार्लेना ने BJP सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि “होली सिर्फ़ एक त्योहार नहीं, बल्कि बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्रूरता के ऊपर इंसाफ़ का प्रतीक है। आज, आम आदमी पार्टी का हर नेता दिन रात इसी बुराई, क्रूरता और नाइंसाफ़ी से लड़ रहा है। इस साल आम आदमी पार्टी ने संकल्प किया है कि हम रंगों से नहीं खेलेंगे, होली नहीं मनाएँगे; क्योंकि क्रूर तानाशाह ने दिल्ली के प्रिय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी को जेल में डाल दिया है। आज, इन्होंने देश से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Read Also: कैथल के दशेरपुर गांव में 200 सालों से नहीं खेली गई होली- जाने बड़ी वजह ?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से इस होली पर आह्वान करती हूँ, क्रूरता और बुराई के ख़िलाफ़ इस जंग में हमारे साथ आइए। ये सिर्फ़ AAP की नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली और देश के लिए लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।

इसके अलावा आतिशी ने एक और ट्वीट में लिखा कि ” आम आदमी पार्टी की बैठक में हर पदाधिकारी ने संकल्प लिया है कि एक केजरीवाल जेल गया, तो हजारों केजरीवाल इस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा लिए, तानाशाही के ख़िलाफ़ लड़ने को तैयार हो जाएँगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *