Afghanistan: भूकंप से थर्राया अफगानिस्तान, 800 की मौत…. 6.0 रही भूकंप की तीव्रता

Afghanistan:

Afghanistan: अफगान सेना और वायु सेना की टीमों ने सोमवार को व्यापक बचाव अभियान चलाया क्योंकि पूर्वी अफगानिस्तान में 800 से ज़्यादा लोग मारे गए और 2,500 घायल हुए।रविवार देर रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पड़ोसी नंगहार प्रांत के जलालाबाद शहर के पास कुनार प्रांत के कई कस्बों में भारी नुकसान हुआ।मलबे से लोगों को निकालने की उम्मीद में बचाव अभियान जारी है।रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वीडियो में दिखाया गया है कि वायु सेना प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता पहुँचाने के लिए उड़ान भर रही है।Afghanistan

Read Also: टैरिफ का असर! संकट में बीकानेर का ऊन और कालीन उद्योग…

भूकंप के झटके रविवार देर रात पड़ोसी नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर के समीप कुनार प्रांत के कई कस्बों में महसूस किए गए।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रात 11:47 बजे आए 6.0 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व में था।भूकंप का केंद्र जमीन से आठ किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई वाले भूकंप ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।Afghanistan

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात आए भूकंप में कुनार में 610 लोग मारे गए और 1,300 घायल हुए। कई मकान तबाह हो गए। कानी ने बताया कि नंगरहार में कई लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत ज़मान ने बताया, ‘‘वहां बचाव अभियान अब भी जारी है और कई गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। मृतकों और घायलों के आंकड़े बदल रहे हैं। कुनार, नंगरहार और राजधानी काबुल से चिकित्सा दल इलाके में पहुंच गए हैं।’

Read Also: Uttarakhand: पौंसारी गांव में मलबा आने से 5 लोगों की मौत, 3 के शव बरामद, 2 की तलाश जारी

पड़ोसी देश पाकिस्तान से निकटता और दोनों देशों के बीच सीमा पार का एक प्रमुख केंद्र होने के कारण जलालाबाद एक चहल-पहल वाला व्यापारिक शहर है।नगरपालिका के अनुसार, इसकी आबादी लगभग 3,00,000 है, लेकिन इसका महानगरीय क्षेत्र कहीं ज्यादा बड़ा माना जाता है। इसकी ज्यादातर इमारतें कम ऊंचाई वाली हैं, जो अधिकतर कंक्रीट और ईंटों से बनी हैं और इसके बाहरी इलाकों में मिट्टी की ईंटों और लकड़ी से बने घर हैं। कई मकानों की गुणवत्ता घटिया है।Afghanistan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *