मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उमर अंसारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा कहा- मेरे पिता को जहर दिया गया…

Mukhtar Ansari Death

Mukhtar Ansari Death:गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की गुरुवार को अचानक से उत्तर प्रदेश के बांदा में  एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। पिता की मृत्यु पर  मुख्तार के बेटे उमर,अंसारी ने  चौंकाने वाला दावा किया।उमर का कहना है कि उसके पिता को खाने में जहर दिया गया।बता दें कि मुख्तार अंसारी के बेहोशी की हालत में जिला जेल  से बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज  में लाया गया था।जहां कार्डियक अरेस्ट के कारण मुख्तार की मौत हो गई।

Read also-Mukhtar Ansari : मुख्तार अंसारी की मौत पर कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष ने जाहिर की खुशी

उमर अंसारी ने लगाया ये गंभीर आरोप..

पिता की मृत्यु पर उमर अंसारी ने कहा कि वे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। हमें न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है. उमर ने आगे कहा कि जो व्यक्ति अपनी मुट्ठी भी बंद न कर पाता हो, जो शख्स इतना कमजोर हो कि उसे जेल प्रशासन खुद लेकर आईसीयू आता हो, उसको फिट बताकर दोबारा जेल भेज दिया जाए, यह कैसे उचित है.उमर ने कहा कि पिता को आईसीयू से आने के 14 घंटे बाद सीधे तन्हाई बैरक में भेज दिया दिया. उन्होंने दो दिन कैसे रात बिताई होगी ये मैं सोच सकता हूं.

यूपी में लागू की गई धारा 144

मुख्तार अंसारी की मृत्यु के बाद यूपी के कई जिलों में धारा 144 लागू की गई है.और बांदा, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी में स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीमों को तैनात किया गया है।63 वर्षीय मुख्तार अंसारी मऊ सदर से पांच बार विधायक रहा चुका है। वह 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब में सलाखों के पीछे था. उसके खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *