दिल्ली में बढ़ती गर्मी से… जल्द मिलेगी राहत, अगले दो दिन बूंदाबांदी की आसार – IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Update: दिल्ली एनसीआर मे बीते कुछ दिनों से मौसम बहुत तेजी से बदल रहा है। दिल्ली में अब तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।एनसीआर में गुरुवार को तापमान कुछ स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में रविवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।उत्तर भारत में गर्मी की वजह से कई लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने दिल्ली,गुजरात ,कर्नाटक, राजस्थान  व गाजियाबाद में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक लू चलने की संभावना व्यक्त की।

Read also-मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उमर अंसारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा कहा- मेरे पिता को जहर दिया गया…

दिल्ली में बढ़ी गर्मी…

शुक्रवार को दिल्ली -NCR  में आसमान में बादल छाए रहेंगे।कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी।दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि दिल्ली में 27 मार्च से तापमान में बढोतरी दर्ज की गई। ऐसे में अगर हल्की बारिश होती है तो यह राहत भरी बारिश होगी।

दिल्ली में AQI 150 के पार…

दिल्ली में एक और जहां तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं दिल्ली में मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड( CPCB) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 160 दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक दिल्ली की हवा साफ बनी रहेगी। गौरतलब है कि मार्च खत्म होने वाला है। बीते कुछ दिनों से भारत के अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज बदला बदला दिख रहा है। उत्त भारत में कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है तो कहीं पर बारिश की वापसी ने मौसम सुहाना बना दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *