सैफ अली खान पर चाकू से हमले के बाद पटौदी में महल के गार्ड और पड़ोसियों ने जताया दुख

Saif Ali Khan:

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उनके हरियाणा के पटौदी पैलेस के गार्ड ने इस मामले को लेकर दुख जताया है।पैलेस के एक गार्ड ने कहा, “हमें ये खबर सुनकर दुख हुआ। वो इस पैलेस में आते रहते हैं और लोगों से बात करते हैं। अभी परिवार का कोई भी सदस्य यहां नहीं है। यहां सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है।”पटौदी के एक स्थानीय निवासी ने कहा, “जब हमने इस खबर के बारे में सुना तो हमें दुख हुआ। पुलिस घटना की जांच करेगी। वो यहां आते रहते हैं। वो वास्तव में एक अच्छे इंसान हैं।”

Read also-गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के वडनगर में अत्याधुनिक पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय, प्रेरणा काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया

पैलेस के कर्मचारी और स्थानीय लोग अब अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।सैफ अली खान पर गुरुवार सुबह उनके फ्लैट में एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल ऑपरेशन के बाद वो ठीक हैं।

याशिका, पड़ोसी- हमें दुख हुआ है इस बात का। बेशक वो बड़े सेलिब्रिटी हैं यहां पर बहुत अच्छे से रहते हैं अपने पड़ोसी के साथ। वैसा महसूस ही नहीं होने देते हैं कि वो बड़े सेलिब्रिटी हैं। एक अच्छे पड़ोसी की तरह आते हैं सबसे मिलते हैं तो हमें बहुत अच्छा लगता है। हमें बहुत द्ख हुआ है मैं सुनी कि उनको चाकू मार दिया गया है। वो बाहर निकलते हैं उनके बच्चे भी आते हैं दुकान पर। चीज भी लेते हैं। उनके बच्चों से भी हम मिलते हैं। सेलिब्रिटी की तरह कोई ऐसा व्यवहार नहीं करते हैं वो। उनके साथ सिक्योरिटी बी रहती है।”

Read also-सिंगापुर के राष्ट्रपति ने गांधी स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *