दिवाली से पहले राजधानी में एक बार फिर बिगड़ी वायु गुणवत्ता

Delhi air quality, दिवाली से पहले राजधानी में एक बार फिर बिगड़ी वायु गुणवत्ता.....

(अनमोल कुमार सैन): दिवाली से पहले राजधानी में एक बार फिर वायु की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार बुधवार सुबह दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ने की बड़ी वजह पड़ोसी राज्‍यों में पराली जलना माना जा रहा है। दीपावली से पहले ही दिल्ली एनसीआर की हवा में जहर घुलने लगा है। दिल्ली एनसीआर में सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह दिल्ली के कई इलाको में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बहुत खराब स्थिति में दर्ज किया गया।               Delhi air quality

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली के शादीपुर में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 340 रिकॉर्ड हुआ, जो कि बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है। वहीं बबाना में 331, जहांगीर पुरी में 301, वजीरपुर में 321, नरेला में 314, पटपड़गंज में 276 तो वहीं रोहिणी में 285 दर्ज हुआ। जिससे साफ है कि प्रदूषण तेजी से राजधानी में बढ़ रहा है। जिसका प्रमुख कारण पड़ोसी राज्य में पराली का जलना भी माना जा रहा है।

Read also: पीएम का गुजरात को तोहफा, मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया शुभारंभ

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ सालों से हर साल ठंड के मौसम में हवा खराब हो जाती है। दिल्ली की हवा दिवाली और ठंड के दौरान इतनी खराब हो जाती है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण कई लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार की ओर से पहले से तैयारियां की गई थी और ग्रेप को 15 दिन पहले ही इस वर्ष लागू कर दिया गया था।

लेकिन लगातार बढ़ता प्रदूषण एक बार इन व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहा है। ऐसे में देखना यही होगा कि सरकार की ओर से प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए क्या कोशिशें की जाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Delhi air quality

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *