डॉ. अजय सिंह चौटाला बने जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पंचकूला- पूर्व सांसद और जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय सिंह चौटाला को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया है। सोमवार को पंचकूला में आयोजित हुई जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया। नियुक्ति के बाद अजय चौटाला ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए आभार भी जताया।


डॉ. अजय चौटाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर मैं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद करता हूँ। मुझे जो जिम्मेवारी दी गयी है उसे निभाते हुए, एक एक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते हुए, पार्टी की मजबूती के लिए काम करूँगा। आप सभी का धन्यवाद।”


वहीं हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी पिता को पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संस्थापक व पूर्व सांसद आदरणीय डॉ अजय सिंह चौटाला जी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। मैं संगठन व सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उनको बहुत बहुत शुभकामनाएँ भेंट कर्ता हूँ।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *