अक्षय कुमार ने घाघरा पहनकर नोरा के साथ अटलांटा में किया धमाके दार डांस, वीडियो हुआ वायरल

बॅालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी द एंटरटेनर्स टूर के साथ अमेरिका दौरे पर है। दरअसल इस टूर पर उनके साथ सबके दिलों में राज करने वाली डांसर नोरा फतेही भी उनके साथ गई है। इस टूर का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जो कि विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार लाल लहंगे में डांसर नोरा फतेही के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल दोनों एक्टरों ने शुक्रवार को अटलांटा में पहले शो में परफॉर्म किया है।

अक्षय कुमार के साथ नोरा ने बिखेरा जलवा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दरअसल अक्षय कुमार के इस वायरल वीडियों में देख सकते हैं कि अभिनेता ने ब्लैक आउटफिट्स के ऊपर रेड कलर का घाघरा पहन कर डांस शुरु कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ डांसर नोरा फतेही शार्ट रेड शिमरी आउटफिट्स में नजर आती है। फिर स्टेज में एक्ट्रेस के आने के बाद अक्षय कुमार “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी” गाने पर नोरा के साथ स्टेज पर धमाल मचाने लगते हैं। बता दें कि शनिवार को अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है।

Read also:- सांसद कपिल सिब्बल ने देश में मौजूद ‘अन्याय’ से लड़ने के लिए “इंसाफ” मंच की घोषणा की

जिसमें अभिनेता और अपारशक्ति खुराना और मौनी रॉय सहित उनकी टीम के सदस्य मंच के पीछे गायत्री मंत्र का जाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कई बैकग्राउंड डांसर और अन्य क्रू मेंबर्स भी एक बड़े घेरे में खड़े होकर मंत्र पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अभी हाल ही में अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ मूवी रिलीज हुई थी जो कि सिनेमा घरों में ज्यादा कमाई नही कर पाई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *