6 साल की बच्ची का अपहरण, रेप और हत्या… लोगों ने पुलिस थाने के बाहर किया प्रदर्शन

Madhya Pradesh: Kidnapping, rape and murder of 6 year old girl...people demonstrated outside the police station, muzzaffarnagar-crime,Muzaffarnagar Police, UP Police Encounter, Girl Rape And Murder, Rape Murder Case, Child Abuse, Police Encounter, Accused Arrests, UP Crime News, UP News,,Uttar Pradesh news,

Crime News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा क्षेत्र में छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप और हत्या की गई। जिसके बाद आदिवासियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपित को घटना के कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

Read Also: प्रयागराज की अनूठी झंडा निशान परंपरा जो तीर्थयात्रियों को अपने तीर्थ पुरोहितों के पास पहुंचाती है

पुलिस ने शुक्रवार 3 जनवरी को बताया कि 30 साल के अजय वडिवा ने जिले के सिवनी मालवा तहसील के गांव से छह साल की आदिवासी लड़की को सोते हुए अगवा कर लिया, उसे नहर के पास ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। वारदात से गुस्साए सैकड़ों आदिवासी सिवनी मालवा पहुंचे और थाने का घेराव कर अपराधी को फांसी दो के नारे लगाए। आदिवासियों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम भी किया।

Read Also: डल्लेवाल की खराब सेहत पर हुड्डा ने जताई चिंता, सरकार को बताया अड़ियल

नर्मदापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को एक बेहद दुखद घटना हुई, रात में करीब साढ़े 11, 12 के बीच में एक छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म हुआ और हत्या फिर हत्या कर दी गई। इस मामले में तत्काल पूरी पुलिस टीम मौके पर लग गई और करीब चार पांच घंटे की मेहनत के बाद बच्ची का शव बरामद किया और आज उसका पोस्टमार्टम भी कराया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पास में ही रहने वाला 30 वर्ष का युवक है और उसको गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *