20 साल की उम्र में अलीबाबा दास्ताने काबुल की एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर की आत्महत्या

Tunisha Sharma suicide, 20 साल की उम्र में अलीबाबा दास्ताने काबुल की एक्ट्रेस ....

मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने आज शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने 20 साल की उम्र में शूटिंग के सेट पर ही अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 20 साल की तुनीषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार तुनीषा आत्महत्या के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट में उन्होंने लिखा था,’जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं। तुनीषा ने इस इंडस्ट्री में अपने कैरियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने कई टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनीषा ने टीवी पर अपना डेब्यू किया था।

उन्होंने कटरीना कैफ की फिल्म फितूर और बार-बार देखो में यंग कैटरीना का रोल कर चुकी हैं। इसके अलावा अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं। इसके अलावा बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी तुनीषा बतौर बाल कलाकार नज़र आ चुकी हैं। कलर्स टीवी पर प्रसारित उनका सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’ को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Read also: चक दे इंडिया के नारे के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाई हाकी विश्वकप की ट्राफी

तुनीषा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। जानकारी के अनुसार वो सेट पर भी सबसे हंसी मजाक में बात करती थी। उनका व्यवहार काफी दोस्ताना रहता था। बता दें की फांसी के बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *