America: क्यूबा की राजदूत ने ट्रंप प्रशासन द्वारा नेताओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को सैन्य हस्तक्षेप का ‘बहाना’ बताया

America:

America: क्यूबा के एक शीर्ष राजनयिक ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि क्यूबा के नेतृत्व के खिलाफ हालिया अमेरिकी प्रतिबंध और पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर आरोप लगाना, ट्रंप प्रशासन की एक चाल है ताकि अमेरिकी लोगों को सैन्य दखल का समर्थन करने के लिए मनाया जा सके। मंगलवार को एक इंटरव्यू में, अमेरिका में क्यूबा की राजदूत लिआनिस टोरेस रिवेरा ने ट्रंप प्रशासन पर क्यूबा के अन्य अधिकारियों (जिनमें विदेश मंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल हैं) द्वारा लगाए गए आरोपों को दोहराया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अमेरिका अपने दशकों पुराने प्रतिबंधों और द्वीप पर ऊर्जा की सप्लाई रोकने की नई नाकेबंदी के जरिए क्यूबा के आम नागरिकों को निशाना बना रहा है।America

Read Also-Kerlam: वायनाड का यह घर हर FIFA वर्ल्ड कप से पहले अर्जेंटीना के लिए एक मंदिर जैसा बन जाता है

वाशिंगटन में क्यूबा के दूतावास में उन्होंने कहा, “हमारे नेताओं पर लगाई गई पाबंदियों को हम अमेरिकी लोगों को यह सोचने पर मजबूर करने के बहाने के तौर पर देखते हैं कि हम एक खतरा हैं।” उन्होंने कहा, “हम अमेरिका के लिए खतरा नहीं हैं और हम टकराव नहीं चाहते। ‘चार्ज डी ‘अफेयर’ यानी कार्यवाहक राजदूत का औपचारिक पद संभालने वाली टोरेस रिवेरा ने इस स्थिति को “बिना बमों वाली जंग” बताया। उन्होंने कहा कि दबाव या जबरदस्ती से क्यूबा की सरकार को बदलने की कोशिशों का कड़ा विरोध किया जाएगा।America

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *