शादी से पहले परिणीति और राघव चड्ढा ने लिया बड़ा फैसला, आखिर क्या रही वजह?

(दीपा पाल )-Parineeti Raghav Wedding –  फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की राघव चड्ढा के साथ  इसी साल मई में सगाई हुई थी। सगाई के बाद से फैंस इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।लेकिन अभी तक इन दोनों सितारों ने शादी की डेट का ऐलान नहीं किया है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही है कि ये कपल अब 2 नहीं बल्कि एक रिसेप्शन देने की प्लानिंग कर रहा है. वहीं शादी की डेट को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है.Parineeti Raghav Wedding

 Read also – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत की 6 विधानसभाओं के भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

रिसेप्शन को लेकर पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि ये दोनों मुंबई और चंडीगढ़ में रिसेप्शन देंगे। आपको बता दे कि ये कपल सिर्फ गुरुग्राम के ‘द लीला एम्बियेंस गुरुग्राम होटल’ में रिसेप्शन प्लान करने का सोच रहा है। वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि परिणीति और राघव के पेरेंट्स हाल ही में फूट टेस्टिंग के लिए होटल गए थे।

आपको बता दे कि ये कपल दिल्ली में ही रिसेप्शन फिक्स करेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि राघव का बर्थ प्लेस दिल्ली है और उनके दोस्त और करीबी रिश्तेदार दिल्ली में ही रहते हैं।कपल ने शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि ये कपल इस साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *