America: मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं-भारतीय-अमेरिकी ब्रह्म आर. अग्रवाल

MP News

America: अमेरिका (America) के फ्लोरिडा के भारतीय-अमेरिकी नेता ब्रह्म आर. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के विकास को लेकर उत्साहित हैं और आज वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में भूमि विकास और गृह निर्माण कंपनी पार्क स्क्वायर होम्स के बोर्ड के अध्यक्ष, ब्रह्म आर. अग्रवाल ने पीटीआई वीडियो को खास इंटरव्यू दिया। ब्रह्म आर. अग्रवाल ने कहा कि ये (पिछले 10 सालों में भारत में) जबरदस्त विकास है।

Read Also: Weather Update: मिल सकता है गर्मी से आराम, IMD ने लगाया भारी बारिश का अनुमान

बता दें कि ब्रह्म आर. अग्रवाल अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय के संरक्षक और पूर्व में इसके बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। ऑरलैंडों में इंटरव्यू के दौरान ब्रह्म आर. अग्रवाल ने कहा कि पहले हर कोई, जब भारत के बारे में सोचता था, तो गरीबी के बारे में सोचता था, बीमारियों, सपेरों और इस तरह की चीजों के बारे में सोचता था। जब से मोदी आए हैं, उन्होंने बहुत निगेटिविटी के साथ शुरूआत की थी। मुसलमानों के बारे में बहुत बुरा प्रचार किया गया।

Read Also: UK: महाराजा रणजीत सिंह के जीवन और विरासत से जुड़ी चीजों की लगाई गई प्रदर्शनी

उन्होंने कहा कि मैं मोदी को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। उनमें देश के लिए बहुत कुछ करने का जुनून था। उन्होंने पिछले 10 सालों से सभी क्षेत्रों में विकास किया है और यहां तक ​​कि आध्यात्मिकता, धर्म, वे वसुधैव कुटुंबकम की बात कर रहे हैं। किसी से नफरत करने या किसी के साथ दुर्व्यवहार करने या किसी और की मदद न करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने बताया कि वसुधैव कुटुम्ब का अर्थ है पूरा विश्व एक बड़ा परिवार है। वे जी20 में भी यही कहते रहे, अग्रवाल ने कहा वे अब दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *