Jammu News: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर हुआ जानलेवा हमला, CM विजयन ने हमले की निंदा की

Jammu News:

Jammu News: केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए “हत्या के प्रयास” पर चिंता जताई और पूछा कि ऐसी सुरक्षा चूक कैसे हुई।विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि “यह बेहद चिंताजनक है कि Z+ एनएसजी सुरक्षा होने के बावजूद ऐसी सुरक्षा चूक कैसे हुई। Jammu News: 

Read Also- Audi Price Hike: अप्रैल से महंगी हो जाएंगी गाड़ियां, कार के दाम 2% तक बढ़ सकते हैं, जानें क्या है वजह

सीएम विजयन ने लिखा कि “जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है। इस घटना से कई गंभीर सवाल उठते हैं जिनका अधिकारियों को तुरंत जवाब देना चाहिए। हम फारूक साहब और उनके परिवार के साथ पूरी तरह से एकजुट हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय लोकतंत्र में हिंसा की ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।Jammu News: 

Read Also-  Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, वकील वाजिद खान ने शिकायत कराई दर्ज

बुधवार रात जम्मू के बाहरी इलाके ग्रेटर कैलाश में एक विवाह समारोह से लौटते समय फारूक अब्दुल्ला पर हमला किया गया था। आरोपी की पहचान जम्मू के पुरानी मंडी निवासी 63 वर्षीय कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 सालों से अब्दुल्ला को निशाना बनाने की फिराक में था। Jammu News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *