मतदान करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने क्यों कही ये बात ? जानें

3rd phase voting

3rd phase voting : केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबाद में वोट डाला। साथ ही देशभर के वोटरों से लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की।पोलिंग सेंटर से निकलने के बाद शाह परिवार के साथ मंदिर भी गए।बीजेपी नेता के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, पुत्र जय शाह और परिवार के बाकी सदस्य भी थे।गृह मंत्री इससे पहले मंगलवार सुबह गांधीनगर में वोटिंग के दौरान पीएम मोदी के साथ थे।गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है।

Read also-आनंद महिंद्रा की एक और दरियादिली, फूड स्टॉल चलाने वाले जसप्रीत की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

गृह मंत्री ने कहा जहां तक गुजरात का सवाल है करीब-करीब 20 प्रतिशत वोटिंग ढाई घंटे में ही गुजरात के मतदाताओं ने समाप्त किया है। मुझे पूरा विश्वास है देशभर में आज जहां-जहां मतदान है, वो सभी मतदाता और गुजरात के मतदाता एक ऐसी सरकार चुनेंगे जो स्थायित्व भी देगी, सुरक्षा भी देगी, समृद्धि भी देगी, गरीबी से मुक्त भारत बनाएगी। मैं आज के लोकतंत्र के इस पर्व के अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और फिर से एक बार पूरे जोश से वोटिंग कर के लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने की अपील करता हूं।”
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *