आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ, आज से महंगा हुआ अमूल दूध का दाम

Amul Milk Price Hike: Increased burden on common man's pocket, price of Amul milk becomes expensive from today, Amul milk price increase, Amul milk price increased by Rs 2 per liter, Amul milk price increased by Rs 2 per liter in Gujarat, Amul milk price increase in Gujarat, #Amul, #milkshake, #AmulProducts, #AmulPrice, #gujarat, #india, #LokSabhaElection2024, #Election2024-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Amul Milk Price Hike: गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ यानी जी-सी-एम-एम-एफ ने ‘अमूल’ ब्रैंड के दूध की कीमत दो रुपये लीटर बढ़ा दी है। अमूल ने ये फैसला आम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद किया है।

Read Also: हीटवेव की वजह से कारोबार पर असर, दुकानदार हुए परेशान

बता दें, रविवार 2 जून की देर रात फेडरेशन ने बताया कि दो रुपये लीटर की बढ़ोतरी से खुदरा कीमत में तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी होती है। ये औसत महंगाई से काफी कम है। वडोदरा में दूध व्यापारी और लोग दूध की कीमत बढ़ाने से खफा नजर आ रहे हैं। अमूल का कहना है कि उसने फरवरी, 2023 से दूध की कीमतों में इजाफा नहीं किया है, लिहाजा डेयरी कारोबार से जुड़ी दूसरी चीजें महंगी होने की वजह से दूध के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था। फेडरेशन ने ये दलील भी दी है कि दूध उत्पादक संघों ने पिछले साल के मुकाबले किसानों को दी जाने वाली दूध की कीमत 6 से 8 फीसदी बढ़ा दी है।

Read Also: जायदाद के लालच में छोटे भाई ने करवाई बड़े भाई की हत्या..3 लाख की दी थी सुपारी

दिल्ली में सोमवार की सुबह दूध खरीदने पहुंचे लोग कीमत बढ़ने से परेशान नजर आए। अमूल ब्रैंड अपनी नीति के मुताबिक एक रुपये में से 80 पैसे किसानों को देता है। अमूल की गिनती देश में दूध के बड़े ब्रैंड के तौर पर होती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *