Anant-Radhika Pre Wedding:बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान गुरुवार को अपने परिवार के साथ मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर नजर आए।बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले एक मार्च से तीन मार्च तक गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है। समारोह में बॉलीवुड से लेकर देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां जामनगर पहुंच रही हैं। शाहरुख और पत्नी गौरी खान को बेटी सुहाना और बेटे आर्यन के साथ देखा गया।
Read also-Robot Restaurant: नोएडा के अनोखे रेस्टोरेंट में खाना परोसते हैं रोबोट
जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे Anant Ambani
बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।शादी से पहले एक मार्च से तीन मार्च तक गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है।समारोह में बॉलीवुड से लेकर देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां जामनगर पहुंच रही हैं।इसी कड़ी में एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान गुरुवार को जामनगर एयरपोर्ट पहुंचे।
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में धूम मचाएगा Bollywood
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले होने वाले फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी सलमान खान और अर्जुन कपूर गुरुवार को जामनगर एयरपोर्ट पहुंचे।सलमान खान को कैजुअल एयरपोर्ट लुक में देखा गया। वे ऑलिव ग्रीन डेनिम शर्ट, व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक शूज से अपने लुक को पूरा किया।वहीं अर्जुन कपूर को व्हाइट शूज और शेड्स के साथ ग्रे स्वेटशर्ट और ब्लैक कार्गो पैंट में देखा गया। उनके पास ग्रीन कलर का डफल बैग भी था।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
(Source PTI )
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

