अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने पहुंचे यें सितारें

Anant Radhika Pre Wedding

Anant Radhika Pre Wedding- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट गुजरात के जामनगर में अपने प्री वेडिंग फंक्शन होस्ट कर रहे हैं. कपल का ये सेलिब्रेशन स्टार स्टडेड होगा. गुरुवार शाम को मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण गुरुवार रात जामनगर पहुंचे.

शादी से पहले के उत्सव के पहले दिन को ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ नाम दिया जाएगा। जिसमें एक भव्य कॉकटेल पार्टी होगी. बताया जा रहा है कि इस पार्टी के लिए मेहमानों के लिए खास ड्रेस भी तैयार की गई है.आपको बता दे कि अनंत अंबानी रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। अनंत की शादी 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट के साथ होगी. अभी उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में हो रही है.

Read also- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची में, सीयूजे के दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली भी अनंत-राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए परिवार संग जामनगर पहुंचे हैं.जामनगर पहुंचने पर हिट की गारंटी माने जाने वाले डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया और बेटे का ग्रैंड वेलकम हुआ. इस दौरान एटली ने पत्नी और बेटे संग पैप्स के लिए तस्वीरें भी क्लिक कराईं.और साथ ही एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया और बेटे का ग्रैंड वेलकम हुआ. इस दौरान एटली ने पत्नी और बेटे संग पैप्स के लिए तस्वीरें भी क्लिक कराईं.एटली जहां ब्लैक आउटफिट में दिखे तो उनकी पत्नी कृष्णा ने रेट कॉडसेट पहना था. वहीं बेटे ने व्हाइट स्वेटर के साथ ब्लू डेनिम पहनी हुई थी.

बॉलीवुड स्टार किड्स के बेस्टी और बी टाउन की हर पार्टी में नजर आने वाले ओरी यानी ओरहान अवत्रामणि भी अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *