Andhra: विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में पिघला हुआ लोहा गिरने से पांच श्रमिकों की मौत

Andhra: 

Andhra: विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के नाम से जाने जाने वाले राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के परिसर में सोमवार को पिघला हुए लोहा गिरने से कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने संकेत दिया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। Andhra:

Read Also- CM सैनी ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री Association के उत्तर क्षेत्रीय सम्मेलन में की शिरकत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे मौजूद

उन्होंने पीटीआई को बताया, “बचाव अभियान जारी है। अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं।” हालांकि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में हादसे में कई श्रमिकों की मौत की बात कही गई है, लेकिन इसमें मृतकों की संख्या नहीं बताई गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख जाहिर किया है।Andhra

Read Also-  West Asia conflict: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को दी नसीहत, बोले- ईरान पर न करे मिसाइल हमला

उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए जरूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।पुलिस के मुताबिक, बाल्टी में रखे पिघले लोहे को क्रेन से ले जाया जा रहा था, तभी यह श्रमिकों के ऊपर गिर गया, जिससे यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि पिघला हुआ लोहा बेहद गर्म था और उसका तापमान लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *