Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम तट के पास नौका पलटने से मचा हड़कंप, छह मछुआरे लापता

Andhra Pradesh:

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट के पास खराब मौसम के बीच मछली पकड़ने वाली एक नौका के पलट जाने की आशंका के बाद उसमें सवार छह मछुआरे लापता हो गए, जबकि एक मछुआरे को वहां से गुजर रहे एक क्रूज पोत ने सुरक्षित बचा लिया। मछुआरा संघ के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

Read Also: बुलेट ट्रेन को मिलेगी रफ्तार, रेल टनल बोरिंग मशीन TBM से मुंबई में टनल बनाने का काम शुरू

विशाखापत्तनम फिशिंग बोट्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने पीटीआई वीडियो को बताया कि लापता मछुआरों के परिजनों द्वारा चालक दल से संपर्क टूटने की सूचना दिए जाने के बाद भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और मरीन पुलिस ने उनकी तलाश के लिए संयुक्त खोज अभियान शुरू किया है।राव ने बताया, “एक मछुआरे को क्रूज पोत ने बचा लिया है, जबकि शेष छह मछुआरों की तलाश के लिए अभियान जारी है।” Andhra Pradesh:

Read Also: Sports News: बाबर आजम फिर बने पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान, शान मसूद की छुट्टी

उनके अनुसार, सातों मछुआरे एक जुलाई को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे और उन्होंने अपने परिजनों को सूचित किया था कि वे चार जुलाई को दोपहर दो बजे तक लौट आएंगे। हालांकि, उनके मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों ने तटरक्षक बल और मरीन पुलिस को इसकी सूचना दी।राव ने आशंका जताई है कि खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण नौका समुद्र में पलट गई है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम के छह लापता मछुआरों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और जारी बचाव कार्य की समीक्षा की। Andhra Pradesh:


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को और अधिक तटरक्षक जहाजों को तैनात कर खोज अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *