शराब तस्करी का मामला गरमाया, अभय चौटाला के सवालों पर विज ने दिया जवाब

हरियाणा में लगातार शराब तस्करी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं इसके लेकर विपक्ष लगातार राज्य की खट्टर सरकार पर निशाना भी साथ रहा है। इसी कड़ी में इनेलो नेता अभय चौटाला ने भी सवाल उठाए हैं कि लॉक डाउन के दौरान नाकों पर पुलिस होने के बावजूद भी शराब तस्करी कैसे हो गयी । जिसको लेकर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जवाब देते हुए कहा इन्हीं बातों को जानने के लिए और गहराई तक जाने के लिए विजिलेंस जांच करवाई जा रही है।

गृहमंत्री ने चौटाला के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि, SET पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी बातें हैं सबकी गहराई तक जाने के लिए ही विजिलेंस जांच करवाई जा रही है।

Also Read- नैना चौटाला ने अभय चौटाला पर साधा निशाना और शराब घोटाले की SET जांच रिपोर्ट पर दिया ये बयान

स्वतंत्रता दिवस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गन्दगी भारत छोड़ो अभियान चलाने की बात कही गयी है । जिसको लेकर हरियाणा में भी इस अभियान को पूरे जोर शोर से चलाने की बात अनिल विज द्वारा कही गयी है । विज ने कहा पहले भी प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान चलाने का संदेश दिया गया था । अब गन्दगी भारत छोड़ो अभियान चलाने की बात कही यह अभियान आंदोलन बनेगा और सभी इसमें सहयोग करेंगे ।
कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने हर दुकानदार , सब्जी बेचने वाले और रेहड़ी फड़ी वालों के कोरोना टेस्ट अनिवार्य करने की बात कही है । जिस पर हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा हरियाणा में टेस्ट करवाए गए हैं और आगे भी टेस्ट जारी रहेंगे । केंद्र के दिशा निर्देशों को पूरे तरीके से लागू किये जायेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *