Haryana : गृह मंत्री विज का दिल्ली सीएम पर पलटवार, नोटों पर भगवान की तस्वीर से नहीं बदलेगी इकोनॉमी

Anil Vij statement on Arvind Kejriwal, गृह मंत्री विज का दिल्ली सीएम पर पलटवा,

राजनीति में नए मुद्दों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पार्टियां एक नए मुद्दे के साथ राजनीति में अपने पैर पसारने को तैयार है। बता दें बीते बुधवार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से नोटों पर लक्ष्मी व गणेश जी की फ़ोटो को लगाने की मांग की थी। उनकी इस मांग के बाद से बीजेपी के कई नेताओं ने उनपर जमकर निशाना साधा और कहा सीएम केजीवाल अब हिन्दुतत्व की राजनीति करना चाहते है। इसलिए उनके मन में अब इस तरह के खयाल आ रहे है।

वहीं हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने सीएम पर पलटवार करते हुए बयान दिया है। उन्होंने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री से अपील की थी, क़ि नोटों पर लक्ष्मी व गणेश जी की फ़ोटो लगनी चाहिए । जिस पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि आखिरकार केजरीवाल के दिल की बात होठों पर आ ही गई। अनिल विज ने कहा कि इससे इकॉनमी पर कोई फर्क नही पड़ने वाला ये सिर्फ उनकी लक्ष्मी की चाहत है । विज ने कहा जहां जहां इनकी सरकार बन रही है , वहां उनकी चाहत निकल के सामने आ रही है।

Read also:दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने के वादे के साथ होगा एमसीडी का चुनाव, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा

विज ने केजरीवाल का मजाक बनाते हुए कहा कि वैसे भी केजरीवाल की माया अपरंपार है। अनिल विज ने केजरीवाल को नौटंकीबाज मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में पंजाब में पराली जलाने से दिल्ली में प्रदूषण आने की बात करते थे लेकिन इस बार उनका कोई बयान नही आया। शायद उनकी जुबान सूख गई है। आदमपुर में आप द्वारा अपनी जीत का दावा करने पर अनिल विज ने कहा कि वो सपने ले रहे है सपने लेना कोई बुरी बात नहीं है।                                                          Anil Vij statement on Arvind Kejriwal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Anil Vij statement on Arvind Kejriwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *