अनुपम खेर ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर किया आगाह, कहा- ‘करें नजरअंदाज’

Anupam Kher: Anupam Kher warned about fake social media accounts, said - 'Ignore them'

Anupam Kher: वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने उनके नाम से बनाए गए कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को सतर्क किया है और उनसे ऐसे प्रोफाइल से आने वाले किसी भी अनुरोध को अनदेखा करने की अपील की है। खेर ने मंगलवार यानी आज 10 फरवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उनकी तस्वीरों एवं वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं और अन्य उपयोगकर्ताओं को संदेश एवं अनुरोध भेज रहे हैं।  Anupam Kher

वीडियो में खेर यह कहते सुनाई देते हैं, ‘‘मेरे प्यारे दोस्तों…, मेरे कुछ साथियों ने मुझे संदेश भेजकर बताया कि किसी ने मेरे नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट खोल रखे हैं। उन्होंने मेरी प्रोफाइल तस्वीरें एवं वीडियो लगाए हैं और लोगों को अनुरोध भेज रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा ऐसा कोई अकाउंट नहीं है। कृपया उन्हें नजरअंदाज करें। मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मेरे कुछ करीबी दोस्तों ने मुझसे पूछा कि मैंने दूसरा अकाउंट क्यों खोला है, जबकि मैंने ऐसा नहीं किया।’’ खेर ने स्पष्ट किया कि इंस्टाग्राम पर उनका केवल एक ही आधिकारिक अकाउंट है। अनुपम खेर की हालिया फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ है, जो 2025 में रिलीज हुई थी।

Read Also: सिल्क एक्सपो 2026! योगी सरकार की पहल से रेशम उद्योग को नई पहचान

इस फिल्म के जरिए उन्होंने 2002 की ‘ओम जय जगदीश’ के बाद निर्देशन में वापसी की। शुभांगी दत्त अभिनीत यह फिल्म ऑटिज़्म से पीड़ित महिला तन्वी रैना की कहानी बताती है। खेर आगामी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे, जो 2006 में आई लोकप्रिय फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल है। इस फिल्म में रणवीर शौरी, तारा शर्मा सलूजा और किरण जुनेजा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत भाटिया कर रहे हैं। Anupam Kher

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *