Anupam Kher : एक्टर अनुपम खेर ने दफ्तर में हुई चोरी, दो चोर गिरफ्तार

theft, actor Anupam Kher., hindi news, national news, daily hindi news,

Anupam Kher : बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher ) ने मुंबई पुलिस को थैंक्स बोला है। अभिनेता ने इस हफ्ते के शुरू में अपने दफ्तर में हुई चोरी के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी पर मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।अनुपम खेर ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बुधवार को दो चोर उनके वीरा देसाई रोड के दफ्तर में घुस गए और उनकी फिल्म का निगेटिव चोरी कर लिया।पुलिस ने मामले में शुक्रवार रात में जोगेश्वरी से माजिद शेख और दलेर बहरीम खान को गिरफ्तार किया। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में मुंबई पुलिस को चोरों को पकड़ने के लिए थैंक्यू बोला।

खेर ने इंस्टाग्राम पर कहा, मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ करने वाले, मेरा लॉकर चुराने वाले और फिल्म ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ का निगेटिव चुराने वालों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस को थैंक्स कहता हूं।उन्होंने पुलिस के साथ दोनों चोरों की तस्वीर साझा करते हुए कहा, “पुलिस ने 48 घंटों के अंदर दोनों चोरों को पकड़ लिया। मुंबई पुलिस की इस तेजी के लिए थैंक्स।

Read also- Haryana News: चोरी करने के चक्कर में भैंस की हुई मौत

 

Read also- Delhi Rain: दिल्ली एनसीआर का मौसम हुआ सुहावना,झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

अंबोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दोनों चोरों ने बुधवार को अनुपम खेर के ऑफिस से चार लाख पंद्रह हजार रुपये कैश भी चुराया था और चोरों ने उसी दिन विले पार्ले में भी चोरी की थी।पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने चोरों के पास से अनुपम खेर के दफ्तर से चोरी हुए सामान को बरामद कर लिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *