विपक्ष अपना मानसिक संतुलन खो चुका है- अनुराग ठाकुर

 Anurag Thakur- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने उप-राष्ट्रपति की मिमिक्री को सामान्य घटना बताया।अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनावों में हार के बाद विपक्ष हताश है और अपना मानसिक संतुलन खो चुका है, इसलिए वे भारत के उप-राष्ट्रपति का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हम एनडीए के सांसद संवैधानिक पदों का सम्मान करते हैं। खुद पीएम मोदी जी ने, राष्ट्रपति जी ने, लोकसभा स्वीकर जी ने उप-राष्ट्रपति जी से बात करके, इस कृत्य की निंदा की, खेद भी प्रकट किया। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि जब ममता बनर्जी जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा इसको सामान्य रूप से लेना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि अगर राहुल गांधी ने इस कृत्य का वीडियो नहीं बनाया होता तो इसे इतना तूल नहीं दिया जाता।

Read also –   विपक्षी गुट इंडिया के नेताओं की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, गुरुवार को जंतर-मंतर पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन

राजनीति के स्तर की कल्पना करें। इससे ये भी पता चलता है कि विपक्ष अपना मानसिक संतुलन खो चुका है। क्या विपक्ष राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बाद निराश है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम एनडीए के सांसद संवैधानिक पदों का सम्मान करते हैं। खुद पीएम मोदी जी ने, राष्ट्रपति जी ने, लोकसभा स्वीकर जी ने उप-राष्ट्रपति जी से बात करके, इस कृत्य की निंदा की, खेद भी प्रकट किया। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि जब ममता बनर्जी जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा इसको सामान्य रूप से लेना चाहिए।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर राहुल गांधी ने इस कृत्य का वीडियो नहीं बनाया होता तो इसे इतना तूल नहीं दिया जाता। राजनीति के स्तर की कल्पना करें। इससे ये भी पता चलता है कि विपक्ष अपना मानसिक संतुलन खो चुका है। क्या विपक्ष राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बाद निराश है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *