दिल्ली में AQI ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में पहुंचा, ऐप बेस्ड टैक्सियों की एंट्री पर रोक

Delhi AQI– दिल्ली में एयर क्वालिटी गुरुवार को भी ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में बनी रही। फसल कटाई के बाद पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने का धुआं राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा है।..Delhi AQI

एयर क्वालिटी इंडेक्स में शून्य से 50 अंक तक हवा की क्वालिटी को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 के स्तर को ‘खराब’, 301 से 400 के स्तर को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के स्तर को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है। दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सुबह छह बजे 352 दर्ज किया गया।

Read also-वर्ल्ड कप में Semi Final की जंग हुई रोमांचक, सेमीफाइनल में पहुंची तीन टीम, कौन सी होगी चौथी टीम ?

वायु प्रदूषण के बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बुधवार को विंटर ब्रेक को अब नौ नवंबर से 18 नवंबर तक कर दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजधानी में ऐप-आधारित टैक्सियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।दुनिया भर के देशों की राजधानियों में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे खराब है।

PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *