Karnataka: सफेद बाल, चेहरे पर झुर्रियां और प्यारी सी मुस्कान के साथ डांस मूव्स करती इस बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो लाखों लोगों का दिल जीतने के साथ-साथ टेलीविजन स्क्रीन पर भी धूम मचा रहा है। कर्नाटक के बेलगावी में एक ओल्ड-एज होम की बुजुर्ग महिलाएं उम्र को मात दे रही हैं। अपनी ऊर्जा और जिंदगी के प्रति अपने प्यार से लोगों का दिल जीत रही हैं। यहां रहने वाली 70 साल की सुमन मोहिते ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हुए ‘फिट इंडिया’ इवेंट में ओल्ड-एज होम का प्रतिनिधित्व किया और अपने डांस मूव्स से देश भर में वायरल हो गईं।Karnataka
Read Also-कोरिया गणराज्य के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
सुमन की सफलता इस बात की मिसाल है कि कैसे यहां रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं ने डांस और क्रिएटिविटी के अपने जुनून को हजारों लोगों के लिए प्रेरणा का जरिया बना लिया है। इन बुजुर्ग महिलाओं ने कई मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाई है और दर्शकों की वाह-वाही लूटी है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने सोशल मीडिया के जरिए फिटनेस, एक्टिव एजिंग और पॉजिटिव जीवन जीने का संदेश फैलाने में भी मदद की है। वायरल वीडियो और बुजुर्ग महिलाओं की इस पहचान के पीछे एक ऐसा शेल्टर है, जिसने समाज के सबसे कमजोर बुजुर्ग नागरिकों को सम्मान दिया है और उनकी देखभाल की है।Karnataka
Read Also-विकसित भारत रोजगार योजना के तहत अब तक 70 लाख नौकरियां सृजित: PM मोदी
अधिकारी बताते हैं कि इस ओल्ड-एज होम में ऐसे बुजुर्ग नागरिक रहते है जिनके पास गुजारा करने का कोई जरिया नहीं है। जिनके पास न पैसा है और न ही परिवार। इनमें से कई बुजुर्गों के लिए जिंदगी कभी अकेली लगती थी। लेकिन आज वो अपनी ऊर्जा और जिंदगी के प्रति जुनून से न जाने कितने लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। जो रास्ता कभी अकेला था आज वो साथ, मकसद और सराहना से भरा सफर बन गया है।Karnataka
