Sports News: महिला विश्व कप से पहले भारत को झटका, तेज गेंदबाज अरुंधति चोटिल

Arundhati Reddy:

Arundhati Reddy: महिला विश्व कप से पहले भारत को करारा झटका लगा है। बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी चोटिल हो गईं।इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स को आउट करने वाली इस तेज गेंदबाज ने 13वें ओवर में हीथर नाइट की गेंद पर रिटर्न कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद अजीब तरीके से उनके बाएं पैर पर लग गई जिसके बाद वो जमीन पर गिर गईं।Arundhati Reddy

Read also-Ladakh: वित्तीय अनियमितताओं’ के कारण सोनम वांगचुक के NGO का FCRA लाइसेंस रद्द

डॉक्टर तुरंत रेड्डी को देखने मैदान पर पहुंचे और शुरुआत में उन्हें मैदान से बाहर चलने में मदद करने की कोशिश की। पर फिर इस गेंदबाज के लिए व्हीलचेयर मंगवाई गई।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि रेड्डी के विश्व कप में हिस्सा लेने पर ‘स्पष्टता का इंतजार’ है।भारतीय टीम को उम्मीद है कि रेड्डी की चोट गंभीर नहीं होगी, क्योंकि वे टीम के तेज गेंदबाजी विभाग का अहम हिस्सा हैं।भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को गुवाहाटी में टूर्नामेंट के पहले दिन सह मेजबान श्रीलंका के खिलाफ करेगा।

Read also- Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल तेज, BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी बनाया

भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना का कहना है कि पिछले टी20 विश्व कप के बाद से महिला टीम में सबसे बड़ा बदलाव यह विश्वास है कि अब हर खिलाड़ी एक संभावित “मैच-विनर” है, और यह बदलाव फिटनेस और तैयारी पर ज़्यादा ध्यान देने से आया है।भारत आने वाले हफ़्तों में महिला विश्व कप न जीत पाने का कलंक तोड़ना चाहेगा और 30 सितंबर को गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। Arundhati Reddy:

मुझे लगता है कि हमारा विश्वास काफ़ी बदल गया है और यह सिर्फ़ इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मेहनत करते हैं। जब कोशिश होती है, तो संघर्ष हमेशा बना रहता है,” मंधाना ने जियोस्टार से कहा।इस टीम में एक चीज़ बदल गई है – हर कोई मानता है कि वे मैच-विनर हैं।” 29 वर्षीय इस सलामी बल्लेबाज़ ने स्वीकार किया कि पिछले टी20 विश्व कप ने एक एथलीट के रूप में उन पर गहरी छाप छोड़ी है। Arundhati Reddy:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *