Punjab Elections 2022: अरविंद केजरीवाल ने लगाया आरोप, ED कर सकती है सत्‍येंद्र जैन को गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया है कि पंजाब चुनाव से पहले ED सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है। सत्येंद्र जैन दिल्ली के मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर हैं।

अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि जांच एंजेसी पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा ” जब-जब बीजेपी कहीं चुनाव हार रही होती है तो वह सारी एजेंसियों को छोड़ देती है।”

उन्होंने यह भी बताया कि ED इससे पहले दो बार सत्येंद्र जैन पर रेड कर चुकी है लेकिन उन्हें कुछ नही मिला। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा “केंद्र सरकार ED के साथ-साथ सीबीआई, दिल्ली पुलिस जैसी एजेंसी भेजना चाहे तो भेज सकती है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *