Bollywood: शाहरुख खान को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर सुहाना-आर्यन ने किया भावुक पोस्ट

Aryan Khan: आर्यन और सुहाना खान ने पिता और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। आर्यन और सुहाना ने मंगलवार शाम इंस्टाग्राम पर संयुक्त पोस्ट में अपने पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा, “आप हमेशा कहते थे कि आप कभी रजत नहीं जीतते, केवल स्वर्ण हारते हैं, लेकिन ये रजत ही स्वर्ण है। आपको प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए देखकर हमारा दिल बहुत खुश है, बधाई हो पापा, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की शाहरुख की दो तस्वीरें शेयर कीं।Aryan Khan:

Read also- BJP: कन्नड़ उपन्यासकार भैरप्पा के निधन पर PM मोदी बोले- वे एक महान शख्सियत थे…

शाहरुख को उनकी 2023 में आई फिल्म “जवान” में उनके अभिनय के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया।उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान विक्रांत मैसी के साथ साझा किया, जिन्हें विधु विनोद चोपड़ा की “12वीं फेल” में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया था।इससे पहले, शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी थी।उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “ये कैसा सफर रहा है @iamsrk। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई!!! आप इसके हकदार हैं… ये आपकी सालों की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है।“Aryan Khan:

Read also- बंगाल को बड़ी राहत, CM ममता ने बारिश से हुई मौतों पर मुआवजे और नौकरी का किया ऐलान

शाहरुख की फिल्म “जवान” ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। ये एक जबरदस्त थ्रिलर थी जिसमें शाहरुख ने आर्मी ऑफिसर विक्रम राठौर और उनके जेलर बेटे आज़ाद की दोहरी भूमिका निभाई थी। इसमें नयनतारा और विजय सेतुपति भी थे।आर्यन ने हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” से निर्देशन में कदम रखा, जबकि सुहाना ने 2023 में रिलीज हुई फिल्म “द आर्चीज” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। ये नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी।Aryan Khan:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *