केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दो नई सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी, कुल निवेश 3,936 करोड़ रुपये

Ashwini Vaishnaw, Cabinet approves 2 new semiconductor units, Rs 3936 crore semiconductor Project, Semiconductor Units India, India Semiconductor Mission, Cabinet approves semiconductor Project, Semiconductor manufacturing India,Ashwini Vaishnaw, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, कैबिनेट के फैसले, केंद्र सरकार, सेमीकंडक्टर यूनिट,

Ashwini Vaishnaw : केंद्र सरकार ने मंगलवार को दो और सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयों को मंजूरी दी। इसमें 3,936 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन परियोजनाओं को इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत मंजूरी दी गई है।इनमें गैलियम नाइट्राइड प्रौद्योगिकी पर आधारित देश की पहली वाणिज्यिक मिनी/माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले इकाई और एक सेमीकंडक्टर पैकेजिंग इकाई शामिल है।Ashwini Vaishnaw Ashwini Vaishnaw Ashwini Vaishnaw 

Read also- Bengal Elections : राहुल गांधी का आरोप-​जनादेश की हुई चोरी, असम और बंगाल में बीजेपी ने चुनाव चुराया

ये इकाइयां गुजरात में 3,936 करोड़ रुपये के कुल निवेश से स्थापित की जाएंगी और इनसे लगभग 2,230 कुशल पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।क्रिस्टल मैट्रिक्स लिमिटेड (सीएमएल) गुजरात के धोलेरा में कंपाउंड सेमीकंडक्टर विनिर्माण और एटीएमपी (निर्माण तथा संयोजन, परीक्षण) की एकीकृत इकाई स्थापित करेगी, जहां मिनी/माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले मॉड्यूल का उत्पादन किया जाएगा। Ashwini Vaishnaw  Ashwini Vaishnaw 

Read also- Fujairah Attack: भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, पीएम मोदी ने कहा- निर्दोषों पर हमला बर्दाश्त नहीं

वहीं, सुची सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड (एसएसपीएल) गुजरात के सूरत में आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन एवं परीक्षण (ओएसएटी) इकाई स्थापित करेगी, जहां डिस्क्रीट सेमीकंडक्टर का निर्माण होगा।इन दो नई मंजूरियों के साथ देश में सेमीकंडक्टर उद्योग को और मजबूती मिलेगी। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जिनमें कुल निवेश लगभग 1.64 लाख करोड़ रुपये है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *