Asia Cup: सूर्यकुमार यादव पर ICC ने लगाया जुर्माना, जानिए क्या है मामला

Asia Cup: एशिया कप आयोजकों ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टूर्नामेंट के ग्रुप लीग मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, क्योंकि इस मुकाबले के बाद उन्होंने दोनों देशों के बीच मई में हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया था।पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में सूर्यकुमार के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।Asia Cup:

सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर अपनी टीम की जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था।सूर्यकुमार ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के बाकी मैचों में ऐसा कोई बयान नहीं देने को कहा गया; जिसे राजनीतिक माना जा सके।Asia Cup:

Read Also: Leh Shutdown: कड़ी सुरक्षा के बीच लेह बंद जारी, सार्वजनिक सेवाएं निलंबित

भारतीय कप्तान की सुनवाई आईसीसी मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने की।दोनों टीमों के बीच तनाव तब से चरम पर है, जब भारतीय टीम ने पहलगाम पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए टॉस के समय और मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *