Asian Games: भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीमों ने एक ही दिन ईरान को हराकर जीते गोल्ड, दोनों टीमों ने किया खिताब का बचाव
Sports Desk : एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। पहले भारतीय महिला टीम ने ईरान को फाइनल में 37-34 से हराकर खिताब जीता। इसके बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी ईरान को 40-34 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस तरह भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में अपना एशियन गेम्स खिताब बरकरार रखा।Asian Games
Read Also-Asian Games में रचा इतिहास, 4 साल का बैन झेला… 36 की उम्र में मनप्रीत कौर ने जीता ब्रॉन्ज
महिला कबड्डी टीम का फाइनल बेहद कड़ा रहा। ईरान ने मुकाबले में भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी समय तक बढ़त बनाए रखी। भारत ने 37-34 के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। टीम की कप्तान पुष्पा राणा थीं।Asian Games
Read Also-MANIPUR: रोशिबिना देवी ने एशियाई खेलों में जीता सिल्वर मेडल
महिला टीम की जीत के बाद पुरुष टीम ने भी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। कप्तान सुनील कुमार की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और सेमीफाइनल में थाईलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा था। पुरुष टीम की जीत के साथ भारत ने कबड्डी में एक ही दिन दो गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया।Asian Games
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterAsian Games

