Asian Games में रचा इतिहास, 4 साल का बैन झेला… 36 की उम्र में मनप्रीत कौर ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games

Asian Games : साल 2017 में डोपिंग मामले के कारण चार साल के बैन के बाद मनप्रीत कौर ने शानदार वापसी की। 2026 एशियन गेम्स में 17.17 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने महिला शॉट पुट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

न्‍यूज डेस्‍क : एशियन गेम्स 2026 में भारत की अनुभवी एथलीट मनप्रीत कौर ने महिला शॉट पुट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खास उपलब्धि हासिल की है। 36 साल की मनप्रीत ने 17.17 मीटर का थ्रो किया और पोडियम पर जगह बनाई। वह एशियन गेम्स के महिला शॉट पुट में मेडल जीतने वाली भारत की सिर्फ तीसरी महिला एथलीट बन गई हैं। मनप्रीत के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उनके करियर में चार साल का डोपिंग बैन भी आया था।Asian Games

Read Also-MANIPUR: रोशिबिना देवी ने एशियाई खेलों में जीता सिल्वर मेडल

मनप्रीत कौर का जन्म पंजाब के पटियाला में हुआ। उन्होंने शुरुआत में 100 मीटर दौड़ में हाथ आजमाया था, लेकिन बाद में शॉट पुट को अपना खेल बनाया। 2015 में उन्होंने 17.96 मीटर का थ्रो करके नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। 2017 में चीन के जिन्हुआ में एशियन ग्रां प्री में 18.86 मीटर का थ्रो करके उन्होंने गोल्ड मेडल जीता और उस दौर में विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थीं। हालांकि, उसी साल उनके डोपिंग टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए। इसके बाद NADA ने उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया, जो 20 जुलाई 2017 से प्रभावी हुआ।Asian Games

Read Also-Sports News: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने एशियन गेम्स मे किया निराश, मेडल से चूकीं

बैन के बाद मनप्रीत ने दोबारा ट्रैक पर वापसी की और 2022 में 18.06 मीटर का थ्रो करके अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शन जारी रखा। 2023 एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रॉन्ज जीता था और 2026 एशियन गेम्स में भी पोडियम तक पहुंचीं। एशियन गेम्स के फाइनल में 17.17 मीटर का उनका प्रदर्शन उन्हें ब्रॉन्ज दिलाने के लिए पर्याप्त रहा। इस तरह एक लंबे प्रतिबंध और वापसी के बाद मनप्रीत ने 36 साल की उम्र में एशियन गेम्स में महिला शॉट पुट का मेडल जीतकर अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली।Asian Games

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *