असम में एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

Assam News: 7 people died in a collision between an ambulance and a truck in Assam

Assam News: असम के सोनितपुर जिले में रविवार 22 मार्च रात को एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर हो जाने से उनमें सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सोनितपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरुन पुरकायस्थ ने बताया कि एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल जा रही थी,तभी ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह दुर्घटना हुई।

Read Also: फरीदाबाद से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान भेजता था जानकारी

Assam News- अधिकारी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से बाधित राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *