PM मोदी का विमान असम में पूर्वोत्तर के पहले आपातकालीन लैंडिंग स्थल पर उतरा

Assam: PM Modi's plane landed at Northeast's first emergency landing site in Assam

Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान सी-130जे शनिवार यानी आज 14 फरवरी को असम के डिब्रूगढ़ जिले में स्थित पूर्वोत्तर के पहले आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर ऐतिहासिक रूप से उतरा। प्रधानमंत्री मोदी ने चाबुवा हवाई क्षेत्र से उड़ान भरी और वह मोरान के ईएलएफ (इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन) पर उतरे।

ईएलएफ की विशेषताएं

अधिकारियों ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईएलएफ मोरान बाईपास पर 4.2 किलोमीटर लंबी पट्टी है और जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया। ये भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों और परिवहन विमानों के लिए एक रणनीतिक और बहुउद्देशीय हवाई पट्टी के रूप में कार्य करेगा और रक्षा, रसद और आपदा राहत प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इसे असैन्य और सैन्य दोनों उपयोगों के लिए बनाया गया है और ये आपात स्थिति में डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे के विकल्प के रूप में कार्य करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और वायु सेना प्रमुख ए. पी. सिंह भी उपस्थित थे।

Read Also: डार्क शॉवरिंग! एक नया ट्रेंड जो बदल रहा है नींद और तनाव का समीकरण

प्रधानमंत्री के दौरे का महत्व

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ईएलएफ का उद्घाटन करके, प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में रक्षा और आपदा राहत प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। Assam

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *