असम: पुलिस के एनएलएफबी कैडरों को कैंप छोड़ने का आदेश देने के बाद कोकराझार में तनाव

Delhi News

असम में कोकराझार पुलिस ने नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनएलएफबी) के एक डैजिग्नेटिड कैंप पर छापा मारा और कैडरों को वहां से जाने का आदेश दिया, जिसके बाद वहां तनाव पैदा हो गया।एनएलएफबी कैडर शहर के चंदामारी इलाके में कैंप छोड़ने को तैयार नहीं थे और पुलिस के साथ बहस कर रहे थे।

कोकराझार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) पृथ्वीराज राजखोवा के नेतृत्व में असम पुलिस की एक टीम ने डैजिग्नेटिड कैंप में रहने वाले 53 कैडरों को वहां से चले जाने का आदेश दिया। लेकिन जब कैडरों ने जाने से इनकार कर दिया तब हालात तनावपूर्ण हो गए।हालांकि, पिछले कुछ समय से कैंपों को खाली करने के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच टेंशन का माहौल बना हुआ है।कोकराझार के पूर्व एनएलएफबी कैडरों को पहले असम पुलिस ने सरकार के आदेश पर कैंप छोड़ने का निर्देश दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *