राम मंदिर की सजावट के लिए गुजरात के शख्स ने तैयार किया खास गुलाब के फूल.देख खुश हो जाए दिल

फूलों पर भगवान राम की इस खूबसूरत तस्वीर को लेंस टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। गुजरात में कच्छ के रहने वाले अशोक और उनकी पत्नी कविता भानुशाली 2019 से इस तकनीक का इस्तेमाल कर फूलों पर खूबसूरत तस्वीरें बना रहे हैं।

अपनी इस ‘लेंस टेक्नोलॉजी’ का पेटेंट करा चुके किशोर का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनकी इस कला के मुरीद हैं। ये दंपती 2020 में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान भी अपना हुनर दिखा चुका है।

Read also – कातिल मां की कहानी जानकर कांप जाएगी आपकी रूह, आई थी बच्चे के साथ,लौटी तो बैग में भरकर ले गई बेटे की लाश

किशोर का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन इन फूलों का इस्तेमाल वीवीआईपी मेहमानों के स्वागत, मंदिर गर्भगृह को सजाने समेत कई कामों में किया जाएगा।

किशोर भानुशाली का कहना है कि इस पर जो तकनीक इस्तेमाल की है वो भारत की है। जो लेंस होता है वो लिक्विड और लेंस टच होंगे, तो जो तस्वीर है वो फ्लावर पर आती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *