Azamgarh: PM मोदी ने आजमगढ़ में 34 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

PM MODI Speech

Azamgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार 10 मार्च को आजमगढ़ (Azamgarh) पहुंचे। वहां उन्होंने राज्य भर में 34,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कई जगहों पर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और अलग-अलग विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Read Also: Telangana: तेलंगाना के कांग्रेस नेता हनुमंत राव ने पार्टी आलाकमान से उन्हें लोकसभा टिकट देने की अपील की

बता दें, कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आज से 10 साल पहले आजमगढ़ की पहचान क्या थी? जिस आजमगढ़ को पिछली सरकारों की वजह से अपराध और माफिया गतिविधियों का गढ़ बना दिया गया था आज प्रधानमंत्री उसी आजमगढ़ में आकर मनी की बौछार कर रहे हैं। हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने पीएम आजमगढ़ आए हैं।

Read Also: Andhra Pradesh: टीडीपी और वाईएसआरसीपी ने राज्य के विशेष दर्जे के लिए लड़ाई नहीं लड़ी- AP कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला


पीएम मोदी ने रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी हवाई अड्डा परिसर में 34,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें आजमगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद, चित्रकूट और अलीगढ़ के हवाई अड्डा और चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ के नवीन टर्मिनल का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा उन्होंने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का भी लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में रेल और सड़क मार्ग समेत कई दूसरी परियोजनाएं भी शामिल हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *