दिल्ली का ‘बाबा का ढाबा’ अब Zomato पर, भारी तादाद में पहुंच रहे लोग

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की ताकत किसी के जीवन को बदल सकती है और इसका ताजा मामला दिल्ली स्थित बाबा का ढाबा चलाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति हैं जिन्हें अब फूड डिलीवरी एप ज़ोमैटो ने अपनी सूची में शामिल किया है।

जोमैटो ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया कि उनकी टीम बुज़ुर्ग दंपत्ति के साथ काम कर रही है ताकि उनके ढाबे से फूड डिलीवरी हो सके।

80 साल के कांता प्रसाद और बादामी देवी 1988 से दिल्ली के मालवीय नगर में एक छोटा सा ढाबा चला रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कांता प्रसाद खाना ना बिक पाने की वजह से रोते हुए नज़र आए।

Also read दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ जंग के साथ राजनीतिक बयानबाजी जारी, AAP ने CPCB को दिया नया नाम

इस वीडियो को जल्द ही एक्टर रवीना टंडन, स्वरा भास्कर, राजनेता सोमनाथ भारती सहित कई लोगों ने देखा जिन्होंने दंपत्ति की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील की थी।

दंपत्ति की कमाई लॉकडाउन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी, आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने भी 8 अक्टूबर की सुबह ढाबे का दौरा किया।

वीडियो वायरल होने के बाद से ही दंपत्ति के पास ग्राहक और मीडिया के लोग आने लगे और उनका सारा खाना सुबह ही बिक गया।

वायरल वीडियो में कांता प्रसाद दिन में केवल 70 रुपए का खाना बेच पा रहे थे। प्रसाद ने कहा था, ‘लॉकडाउन के बाद, कोई भी हमसे खाना खरीदने नहीं आ रहा है। हमारी तैयारी की लागत अकेले 400 रुपए है। देश भर के लोगों से मिल रहे समर्थन के लिए प्रसाद उनके आभारी हैं।

यह वीडियो गौरव वासन ने बनाया था, गौरव वासन एक फूड ब्लॉगर हैं और स्वाद ऑफिशियल नाम से उनका खुद का यूट्यूब चैनल है जिसके करीब एक लाख 20 हज़ार सब्सक्राइबर हैं।

उन्होंने अपने यूट्यूब अकाउंट पर 11 मिनट लंबा वीडियो और 7 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 मिनट लंबा वीडियो इस ढाबे के बारे में पोस्ट किया। इंस्टाग्राम वीडियो को 2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है और यूट्यूब पर 3 लाख से अधिक बार देखा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *