Badminton: सात्विक- चिराग सेमीफाइनल में, सिंधू चाइना मास्टर्स से बाहर

Badminton

Badminton: भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि पी वी सिंधू विश्व की नंबर एक खिलाड़ी कोरिया की आन से यंग के खिलाफ महिला एकल क्वार्टर फाइनल में सीधे गेम में हार गई।हाल ही में पेरिस में विश्व चैम्पियनशिप में दूसरा कांस्य जीतने वाले और हांगकांग ओपन में उप-विजेता रहीBadminton:

Read also-Suzuki: जीएसटी कटौती से सुजुकी मोटरसाइकिल के दाम होंगे कम, ग्राहकों को बड़ी राहत

दुनिया की पूर्व नंबर एक जोड़ी सात्विक और चिराग ने चीन के रेन शियांग यू और शिये हाओनान को 21 . 14, 21 . 14 से हराया ।इस समय विश्व रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक से हो सकता है ।इससे पहले दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली 23 वर्षीय कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 38 मिनट में 14-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।Badminton

Read also- Kerala: केरल विधानसभा में मचा सियासी बवाल, नेता सतीशन ने मंत्री G.R. अनिल से माफी मांगी

सिंधू की आन के खिलाफ यह लगातार आठवीं हार थी। वह कोरिया की खिलाड़ी के खिलाफ अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ पिछला सप्ताह मेरे लिये अच्छा नहीं रहा लेकिन यहां क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना सकारात्मक है । अब इस लय को कायम रखने की जरूरत है ।’’सिंधू की शुरुआत खराब रही और वह पहले गेम में एक समय 1-6 से पीछे चल रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने स्कोर 5-9 कर लिया। आन ने हालांकि ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बना ली।Badminton

सिंधू 11-14 पर स्कोर को करीब लाने में कामयाब रहीं, लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने अपनी पकड़ बनाए रखी और पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में सिंधू ने कुछ देर के लिए 3-2 की बढ़त बना ली, लेकिन आन ने जल्द ही नियंत्रण हासिल कर लिया।भारतीय खिलाड़ी ने आक्रामक खेल से बढ़त बनाने की कोशिश की और एक समय वह 7-8 से पीछे चल रही थीं, लेकिन आन के बेहतरीन खेल और विविधता ने उन्हें ब्रेक तक 11-7 से आगे कर दिया।कोरिया के खिलाड़ी ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।Badmint

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *