बांदा नाव हादसे ने ली 12 लोगो की जान शवों की पहचान जारी

Boat accident in Banda UP, बांदा नाव हादसे ने ली 12 लोगो की जान शवों की......

बांदा में नाव के डूबने का मामला सामने आया है। दरअसल नाव के डूबने से हादसे में 12 लोगो की मृत्युं हो गई। मृत्युं की खबर ने सभी को चौका दिया है। हालांकि घटना के बाद से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें बीते रक्षाबंधन के दिन कुछ लोग नाव पर सवार होकर फतेहपुर की और जा रहे थे। तभी अचानक हादसे में नाव पलट गई। जानकारी में ये पता चला है कि नाव पर लगभग 32 लोग सवार थे। जिसमें से 17 लोग तैरकर या किसी की मदद से बचा लिए गए।

मामले को लेकर बांदा जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि नाव डुबने की घटना को लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नाव में 32 लोग सवार थे जिसमें से 17 लोगों को बचा लिया गया है। लेकिन बीती रात 12 शव बरामद किए गए है। घटना को गंभीरता से लेते हुए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि बरामद किए गए शवों की पहचान की जा रही है।

Read also:भारत के वॉरेन बफेट राकेश झुनझुनवाला का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

साथ ही बांदा नाव हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जनपद बांदा अंतर्गत यमुना नदी में नाव हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Boat accident in Banda UP,Boat accident in Banda UP,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *