Delhi: पुलिस स्मृति दिवस पर गृह मंत्री शाह ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Police Commemoration Day:

Police Commemoration Day:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी।देश के लिए बलिदान करने वाले पुलिस कर्मचारियों के लिए सम्मान जताते हुए अमित शाह ने कहा कि ये ऐसा मौका है जो भारत को सुरक्षित देखने के लिए उनके और उनके परिवारों के अनंत बलिदानों का सम्मान करता है।

Read also-हरियाणा में हो गया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM सैनी ने अपने पास रखे 12 विभाग

पुलिस स्मृति दिवस- अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “पुलिस स्मृति दिवस पर, मैं कर्तव्य के दौरान अपने सर्वोच्च बलिदान से अमर हुए हमारे शहीदों को नमन करता हूं।21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों के किए गए हमले के दौरान ड्यूटी के दौरान दस पुलिस कर्मचारी शहीद हुए थे।तब से हर साल 21 अक्टूबर को इन शहीदों और ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में मनाया जाता है।

Read also-देश के दूरस्थ आदिवासी अंचल को मिली एयर कनेक्टिविटी, PM मोदी ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया वर्चुअल शुभारंभ

पुलिस की संयुक्‍त परेड आयोजित की जाती है- आपको बता दें कि‘पुलिस स्‍मृति द‍िवस हर साल 21 अक्टूबर को देश भर में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है जबकि मुख्‍य कार्यक्रम राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक में आयोजित किया जाता है, जिसकी अध्‍यक्षता परंपरागत रूप से केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा की जाती है। कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों और दिल्‍ली पुलिस की एक संयुक्‍त परेड भी आयोजित की जाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *