BCCI: मौजूदा विश्व चैंपियन भारत 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलेगा। बीसीसीआई ने शनिवार यानी आज 21 मार्च को ये जानकारी दी। दोनों मैच बेलफास्ट में होंगे जहां भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार खेलेगी।
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने एक बयान में कहा,‘‘टीम इंडिया दो मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए जून 2026 में आयरलैंड जाएगी।’’ उन्होंने कहा,‘‘पिछले आठ साल में भारतीय टीम ने तीन बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है । बेलफास्ट में भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार खेलेगी।’’
Read Also: Delhi News: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सुबह छाया कोहरा
BCCI- इससे दो दिन पहले आयरलैंड के हाई परफार्मेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने इसकी पुष्टि की थी। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के बाद इंग्लैंड में एक से 19 जुलाई तक पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी।
